एम्स में भर्ती कोरोनो मरीजों ने किया हंगामा, बिस्तरों की संख्या बढ़ाने ट्रामा इमरजेंसी छोड़ सभी आपात चिकित्सा की गई बंद

एम्स में भर्ती कोरोनो मरीजों ने किया हंगामा, बिस्तरों की संख्या बढ़ाने ट्रामा इमरजेंसी छोड़ सभी आपात चिकित्सा की गई बंद

एम्स में भर्ती कोरोनो मरीजों ने किया हंगामा, बिस्तरों की संख्या बढ़ाने ट्रामा इमरजेंसी छोड़ सभी आपात चिकित्सा की गई बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: July 18, 2020 6:24 pm IST

रायपुर। रायपुर एम्स में भर्ती कोरोना मरीजों ने आज एम्स में हंगामा मचा दिया, मरीजों को बिस्तर नहीं मिला तो उन्होने हंगामा खड़ा कर दिया। रायपुर के एम्स परिसर में मरीज शाम 5 बजे से बाहर ही बैठे हुए हैं। ​मरीजों का आरोप है कि बच्चों को जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है, मरीजों का आरोप है कि जनरल वार्ड में गंदगी पसरी हुई है।

ये भी पढ़ें: बड़ी लापरवाही: राजधानी के इस इलाके में रात भर घर में पड़ा रहा कोरोन…

हालाकि कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या देखकर एम्स ने बिस्तरों की संख्या बढ़ा दी है, एम्स में अब 500 बिस्तरों पर कोरोना मरीजों का इलाज होगा। ए और बी ब्लॉक के ऑपरेशन थिएटर भी बंद होंगे, ट्रामा इमरजेंसी छोड़ अन्य सभी विभागों की आपात चिकित्सा भी पूरी तरह से बंद की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 70.2 प्रतिशत, मृत्यु दर 0….


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com