सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

Ads

सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

  •  
  • Publish Date - December 14, 2020 / 07:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

अमेठी (उप्र), 14 दिसंबर (भाषा) अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वारिसगंज के पास हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

जगदीशपुर के थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया, ‘‘रविवार रात श्याम लाल (50) साइकिल से घर जा रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’

अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मोटरसाइकिल सवार की तलाश की जा रही है।

भाषा सं जफर सुरभि

सुरभि