चक्रवात ‘तौकते’ : ठाकरे ने तटीय जिलों के प्राधिकारियों को चौकन्ना रहने को कहा

चक्रवात ‘तौकते’ : ठाकरे ने तटीय जिलों के प्राधिकारियों को चौकन्ना रहने को कहा

चक्रवात ‘तौकते’ : ठाकरे ने तटीय जिलों के प्राधिकारियों को चौकन्ना रहने को कहा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: May 15, 2021 5:48 am IST

मुंबई, 15 मई (भाषा) चक्रवात ‘तौकते’ के बारे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की चेतावनी के मद्देनजर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के तटीय जिलों में प्राधिकारियों को स्थिति से निपटने के लिए चौकन्ना रहने और साजोसामान तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शुक्रवार देर रात जारी एक बयान में ठाकरे के हवाले से कहा गया, ‘‘चौकन्ना रहिए और जहां भी जरूरत पड़े बचाव अभियान चलाएं।’’

ठाकरे ने कहा कि इस चक्रवात का असर पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग जिलों में पड़ सकता है और इन जिलों के जिलाधीशों को बचाव उपकरण और श्रमबल के लिहाज से सभी आवश्यक एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।

बयान में कहा गया है कि ठाकरे ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक के दौरान यह बात कही। चक्रवात से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए यह बैठक हुई।

भाषा गोला प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में