मां की मौत के बाद बच्चे की मार्मिक तस्वीरों को देख पसीजा प्रशासन का दिल…
मां की मौत के बाद बच्चे की मार्मिक तस्वीरों को देख पसीजा प्रशासन का दिल...
दमोह के रेलवे ट्रैक पर मां की मौत के बाद उसके मासूम बच्चे की मार्मिक तस्वीरों से जहां हर किसी की आंखें नम हो गई थी, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी घटना के बाद अपनी संवेदनाएं जाहिर करते हुए बच्चे की परवरिश के लिए आर्थिक मदद का एलान किया, जिसके बाद सोमवार को दमोह कलेक्टर ने मासूम के पिता गणेश अहिरवार को 1 लाख रुपए का चेक सौंपा. बता दें कुछ दिन पहले दमोह रेलवे ट्रैक पर एक महिला की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी, और इस बात से बेखबर उसके मासूम बच्चे देवी की मां के आंचल से स्तनपान करते तस्वीरें वायरल हुईं थी. जिसने हर किसी की आंखों में आंसू ला दिए थे.

Facebook


