दर्शन सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडों में जीता गोल्ड, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने किया सम्मानित
दर्शन सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडों में जीता गोल्ड, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने किया सम्मानित
देपालपुर। देपालपुर के ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाडी दर्शन सिंह डाबी ने 30वीं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 51 किलो वर्ग में नेपाल के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। मुख्य समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने गोल्ड मैडल पहनाकर सम्मानित किया।
पढ़ें-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में मतगड़ना को लेकर कांग्रेस अलर्ट, अहमद पटेल ने चुनाव आयोग को दिए सुझाव
इस युवा ने स्वर्ण पदक़ हासिल कर जीत का परचम लहराया जिससे पूरे क्षेत्र और खेल जगत से जुड़े क्षेत्रीय युवाओं में खुशी का माहौल हे दर्शन सिंह डाबी ने इंडिया को स्वर्ण पदक दिलाया। डाबी अभी तक देश के विभिन्न शहरों, श्रीनगर, अमृतसर, चंडीगढ़, जमशेदपुर, रायगढ़ आदि शहरों में ताइक्वांडो में मध्यप्रदेश के लिए कई पदक हासिल कर चुके हैं ।
पढ़ें-असम के उदालगुरी में कामाख्या-डेकारगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस के
डाबी ने 29 और 30 नवंबर 2018 को देहरादून में आयोजित 30वीं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 51 किलो वर्ग में सफलता हासिल की है।डाबी की इस उपलब्धि से देपालपुर क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है । दर्शनसिंह डाबी के पिता कमल सिंह डाबी ने की इस जीत के पीछे उनके कोच सोनू जाटवा और गौतम लश्करी के योगदान को महत्वपूर्ण बताया है।

Facebook


