गायों की मौत पर सियासत, प्रदेशभर में जोगी की पार्टी का प्रदर्शन

Ads

गायों की मौत पर सियासत, प्रदेशभर में जोगी की पार्टी का प्रदर्शन

  •  
  • Publish Date - August 26, 2017 / 01:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

राज्य के गौशालाओं में हो रही गायों की मौत के मामले में शनिवार को छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रायपुर कलेक्ट्रेट का घेराव किया. इससे पहले पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी ने अपने बंगले में कार्यकर्ताओं के साथ गाय का मुखौटा पहनकर विरोध किया. अजीत जोगी ने कहा कि सरकार गौशालाओं में अपने लोगों को बेहिसाब अनुदान बांट रही है. जोगी ने धमधा ब्लॉक के राजपुर गांव स्थित गौशाला में हुई घटना को दुखद बताया. उन्होंने कहा कि गौशाला के संचालक अनुदान का पैसा तो डकारे ही. इसके अलावा मांस और हड्डियों की तस्करी करते थे.