कर्ज माफी की कवायद, किसानों पर 32 सौ 72 करोड़ से ज्यादा कर्ज, लौटाए जाएंगे चुका गए 970 करोड़ रूपए

Ads

कर्ज माफी की कवायद, किसानों पर 32 सौ 72 करोड़ से ज्यादा कर्ज, लौटाए जाएंगे चुका गए 970 करोड़ रूपए

  •  
  • Publish Date - December 13, 2018 / 05:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार दिखते ही राज्य शासन ने प्रदेश के किसानों के कर्ज की जानकारी सहकारिता विभाग और बैंकों से मांगी है। राज्य सरकारी बैंक अपेक्स ने इसके लिए तैयारी कर ली है।

पढ़ें-विधानसभा चुनाव में हार के बाद बीजेपी में मंथन का दौर, दिल्ली में आज अहम बैठक

शासन ने 30 नवंबर तक की स्थिति में कर्ज की जानकारी मांगी है। अपेक्स बैंक से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले खरीफ सीजन में 32 सौ 72 करोड़ रूपए से ज्यादा का कर्ज दिया गया है। इसके बाद रबी के लिए भी ऋण दिया जा चुका है। अंतिम आंकड़ों में सभी बैंकों का किसानों को दिया गया कर्ज 5 हजार करोड़ से अधिक हो सकता है।

पढ़ें-कमलनाथ सहित कांग्रेस नेता मिले राज्यपाल से, सरकार बनाने का दावा, 121 विधायकों के साथ होने की बात

इसी तरह करीब 970 करोड़ रूपए का कर्ज लिंकिंग के रूप में किसान लौटा चुके हैं। यह राशि भी किसानों को वापस की जाएगी। अपेक्स बैंक के अधिकारियों के मुताबिक अगले दो तीन दिनों में शासन को जानकारी भेज दी जाएगी। इधर बीजेपी ने इस तैयारी पर कहा है कि किसानों का कर्ज माफ हो तो अच्छा है पर वो देखेगी कि कांग्रेस अपने बड़े बड़े वायदों को कैसे पूरा करेगी।