अमन सिंह से कांग्रेस नेता टिकेन्द्र ठाकुर ने अदालत में मांगी माफी

Ads

अमन सिंह से कांग्रेस नेता टिकेन्द्र ठाकुर ने अदालत में मांगी माफी

  •  
  • Publish Date - April 8, 2018 / 10:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के प्रमुख सचिव अमन सिंह से आखिरकार कांग्रेस नेता टिकेंद्र ठाकुर ने  मानहानि के मुकदमे में माफी मांग ली है। कांग्रेस नेता ने शनिवार को कोर्ट में पीएस अमन सिंह और उनकी पत्नी के सामने माफी मांगी। जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता टिकेन्द्र ठाकुर के खिलाफ केस समाप्त हो गया है। जबकि इस मामले में समाचार पत्र के संपादक रहे गिरिराज शर्मा और कांग्रेस प्रवक्ता जमानत पर हैं। 

यह भी पढ़ें – शिक्षाकर्मियों की मांगों के अध्ययन के लिए राजस्थान जाएगी चार अफसरों की टीम, संघ की आपत्ति

उल्लेखनीय है कि 30 अक्टूबर 2013 को रायपुर के एक अखबार में अमन सिंह के खिलाफ खबर प्रकाशित की थी, जिसमें श्री सिंह और उनकी पत्नी यास्मिन सिंह के खिलाफ कई आरोप लगाये गये थे। खबर प्रकाशित होने पर सिंह और उनकी पत्नी ने अखबार के संपादक गिरिराज शर्मा, कांग्रेस नेता आरपी सिंह और टिकेंद्र ठाकुर के खिलाफ मानहानि का प्रकरण दायर किया था।

यह भी पढ़ें – दस हजार लीटर शराब को रौंदा, भट्ठियों में जलेंगे गांजा

मानहानि के परिवाद में सुप्रीम कोर्ट ने जिला कोर्ट को इस मामले में अपराध पंजीबद्ध करने का आदेश दिया था। जिस पर स्थानीय कोर्ट में परिवाद दर्ज करने की तैयारी चल रही थी। लेकिन इसी बीच मानहानि केस में टिकेंद्र ठाकुर ने माफी मांग ली।

 

वेब डेस्क, IBC24