प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से शराबबंदी लागू करने की मांग, JDU नेता ने कहा ‘बिहार की तर्ज पर राजस्व के नए स्त्रोत तलाशे सरकार’

प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से शराबबंदी लागू करने की मांग, JDU नेता ने कहा 'बिहार की तर्ज पर राजस्व के नए स्त्रोत तलाशे सरकार'

प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से शराबबंदी लागू करने की मांग, JDU नेता ने कहा ‘बिहार की तर्ज पर राजस्व के नए स्त्रोत तलाशे सरकार’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: January 18, 2021 2:19 pm IST

जबलपुर। प्रदेश में जहरीली शराब से हो रही मौतों पर बयानबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार हमले के बाद अब केंद्र और बिहार में भाजपा की सहयोगी जेडीयू ने प्रदेश में शराबबंदी लागू करने की मांग की है।

ये भी पढ़ेंः मध्यप्रदेश में वेब सीरीज ‘तांडव’ का विरोध, सीएम शिवराज ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मिलकर…

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मांग करते हुए कहा है कि प्रदेश में चरणबद्व तरीके से शराबबंदी लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार की तर्ज पर राजस्व के नए स्त्रोत तलाशने की जरूरत है और यही प्रदेश की जनता के हित में होगा।

ये भी पढ़ेंः 45 करोड़ रु खर्च करने के बाद बंद कर दिया साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट, ह…

बता दें कि मुरैना के तीन गांवों में बीते दिनों जहरीली शराब पीने से 24 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए जमकर हमला बोला और शराब माफियाओं का सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा संरक्षण का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ेंः मप्र के मंत्री और प्रोटेम स्पीकर ने ‘‘तांडव’’ वेब सीरिज पर प्रतिबंध…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com