बिजली सुधारने लाइनमैन ने उफनते नाले को किया पार, उधर पानी के तेज बहाव में फंसे जवान.. देखिए

Ads

बिजली सुधारने लाइनमैन ने उफनते नाले को किया पार, उधर पानी के तेज बहाव में फंसे जवान.. देखिए

  •  
  • Publish Date - August 3, 2019 / 10:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

जगदलपुर। भारी बारिश से नदी नालों के उफान पर होने के बाद भी अपनी ड्यूटी निष्ठा से निभाने वालों का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। पहली तस्वीर चित्रकोट की है। बारिश के मौसम में बिजली गुल होने पर बिजली कर्मियों की लेटलतीफी के किस्से अक्सर सामने आते हैं। लेकिन हम आपको एक ऐसी तस्वीर दिखाएंगे जिसमें बिजली विभाग के कर्मचारी दिनेश सिन्हा की अपने काम के प्रति निष्ठा दिखी। बस्तर के आधा दर्जन गांवों में बिजली गुल होने की सूचना पर लाइन मैन दिनेश सिन्हा लाइन सुधारन जा रहे थे।

देखें वीडियो-

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/VNfi1avfnr0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

इस दौरान रास्ते पर उफनते नाले को भी उन्होंने पार किया। उन्होंने अपनी जान तक की परवाह नहीं की मैं बह जाउंगा। दिनेश ने नाले को तैरकर पार किया और कटी हुई लाइन जोड़कर अपना कर्तव्य पूरा किया। नाला पार करने का वीडियो देखकर अब उनके साथी भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/VNfi1avfnr0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

उधर सुकमा में सर्चिंग पर निकले जवान नाले में फंस गए। जवानों रस्सी के सहारे नाले को एक-एककर पार किया। बता दें मूसलाधार बारिश के चलते बस्तर के इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं। इन तस्वीरों को देखकर समझा जा सकता है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात जवानों को ऐसे विषम परिस्थितियों से भी होकर गुजरना पड़ता है।

राजनांदगांव में नक्सली मुठभेड़

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/_vI3S2rEtKc” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>