MP में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, गोपाल भार्गव बने पीडब्ल्यूडी मंत्री, भूपेंद्र सिंह को मिला नगरीय प्रशासन मंत्रालय …देखिए पूरी सूची

MP में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, गोपाल भार्गव बने पीडब्ल्यूडी मंत्री, भूपेंद्र सिंह को मिला नगरीय प्रशासन मंत्रालय ...देखिए पूरी सूची

MP में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, गोपाल भार्गव बने पीडब्ल्यूडी मंत्री, भूपेंद्र सिंह को मिला नगरीय प्रशासन मंत्रालय …देखिए पूरी सूची
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: July 12, 2020 2:13 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है, इसके साथ ही लंबे समय से चल रहे कयासों का दौर खत्म हो गया है। कल ही सीएम शिवराज सिंह ने इसकी घोषणा की थी। सूची के अनुसार गोपाल भार्गव को पीडब्ल्यूडी मंत्री बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: बलात्कार पीड़ित नाबालिग बनी मां, 5 सालों से कर रहा था दुष्कर्म अब ह…

महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी को बनाया गया है, महेंद्र सिंह सिसोदिया स्वास्थ्य मंत्रालय सौंपा गया है, राज्यवर्धन दत्तीगांव उद्योग मंत्री बने हैं। भूपेंद्र सिंह को नगरीय प्रशासन मंत्रालय और विश्वास सारंग को तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री बनाया गया है। वहीं मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री बने हैं, जगदीश देवड़ा वित्त मंत्री बने हैं। ओमप्रकाश सकलेचा, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: सीएम शिवराज ने प्रद्युम्न लोधी को खिला दी मिठाई, अब आधिकारिक ऐलान ह…

मध्यप्रदेश में मंत्रियों को सौंपे गए विभाग – 
नरोत्तम मिश्रा- गृह एवं संसदीय कार्य
अरविंद भदौरिया- सहकारिता विभाग
ओमप्रकाश सकलेचा-एमएसएमई विभाग
गोविंद सिंह राजपूत- परिहवन विभाग
गोपाल भार्गव- पीडब्ल्यूडी विभाग
भूपेंद्रसिंह- नगरीय प्रशासन विभाग
मोहन यादव- उच्च शिक्षा विभाग
जगदीश देवड़ा-वित्त विभाग
यशोधरा राजे- खेल विभाग
विश्वास सारंग- तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
इमरती- महिला बाल विकास विभाग
अरविंद भदौरिया- सहकारिता विभाग
ओमप्रकाश सकलेचा-एमएसएमई विभाग
गोविंद सिंह राजपूत- परिहवन विभाग
गोपाल भार्गव- पीडब्ल्यूडी विभाग
भूपेंद्रसिंह- नगरीय प्रशासन विभाग
मोहन यादव- उच्च शिक्षा विभाग
जगदीश देवड़ा-वित्त विभाग
बिसाहूलाल- खाद्य विभाग
विश्वास सारंग- तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा
एंदल सिंह कंसाना- पीएचई
महेंन्द्र सिंह सिसोदिया- स्वास्थ्य
राजयवर्धन दत्तीगांव- उद्योग


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com