मुंगेली-बेमेतरा जिले को 448 करोड़ 77 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात, सीएम भूपेश बघेल ने किया वर्चुअल लोकार्पण-भूमिपूजन

मुंगेली-बेमेतरा जिले को 448 करोड़ 77 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात, सीएम भूपेश बघेल ने किया वर्चुअल लोकार्पण-भूमिपूजन

मुंगेली-बेमेतरा जिले को 448 करोड़ 77 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात, सीएम भूपेश बघेल ने किया वर्चुअल लोकार्पण-भूमिपूजन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: June 12, 2021 11:00 am IST

रायपुर, 12 जून 2021/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मुंगेली और बेमेतरा जिले में 448 करोड़ 77 लाख रूपए के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया, जिसमें मुंगेली जिले में 276 करोड़ 12 लाख रूपए की लागत के विकास कार्य तथा बेमेतरा जिले में 172 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्य शामिल हैं। 

read more: सरकार के ढाई साल को लेकर BJP की PC, राजधानी में रमन..दुर्ग में विष्…

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम के जरिये मुंगेली, बेमेतरा सहित दुर्ग, बालोद, महासमुन्द, बलौदाबाजार-भाटापारा, कबीरधाम, राजनांदगांव और धमतरी जिले को 5 दिनों में 3 हजार 123 करोड़ रूपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्याें की सौगात दे चुके हैं।

read more: छत्तीसगढ़ के इन 4 जिलों में दुकान खोलने का समय बदला, जा​निए कहां कि…

इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडि़या, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू उपस्थित थे। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव संसदीय सचिव गुरू दयाल सिंह बंजारे, सांसद अरूण साव, विधायक धरमजीत सिंह, पुन्नु लाल मोहले,  आशीष छाबड़ा, नगरीय एवं पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com