नाबालिक बच्ची को अश्लील फिल्म दिखाकर की गंदी हरकत

Ads

नाबालिक बच्ची को अश्लील फिल्म दिखाकर की गंदी हरकत

  •  
  • Publish Date - November 26, 2017 / 06:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

देवास जिले के सोनकच्छ में गत शनिवार को नगर के वार्ड क्रमांक 10 में सब्जी का कारोबार करने वाले एक आरोपी ने 7 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ अश्लीलता की थी। सब्जी वाले ने अपने ही घर में सब्जी खरीदने आई एक बच्ची को पहले तो पकड़ कर मोबाईल फोन पर ब्लू फिल्में दिखाई फिर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इसी दौरान बच्ची ने सब्जी वाले के मंसुबे भांप लिए और वह भागकर अपने घर चली गई। बच्ची की बुआ जो किसी कार्य से अन्य शहर मे गई हुई थी, जब सोमवार को वापस घर लौटी तब घबराई बच्ची ने उसे घटना की जानकारी दी थी।

अश्लील वीडियो वायरल होने से दुखी युवक ने अपनी आंख फोड़ी

पीड़ित बच्ची की भुआ ने बच्ची को थाने लाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, वह मौलाना आजाद मार्ग मे रहती है उसका भाई भी उसी मकान में निवास करता है। 7 वर्षिय पीड़िता भतीजी ने उसे बताया कि, परसों शाम साड़े 5 बजे वह सब्जी लेने सद्दाम के घर गई थी, तो उसने उसे पकड़ लिया गंदी फिल्में बताई तथा अश्लीलता की जिसके बाद भतीजी उससे छुटकर भागकर घर आ गई थी। मामले में पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपी सद्दाम पिता रईस निवासी सैय्यदबाड़ी सोनकच्छ के विरुद्ध धारा 354 व लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 7 व 8 का प्रकरण दर्ज किया था।

शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक आज, अनुपूरक बजट सहित कई विधेयकों पर होगी चर्चा

पुलिस ने आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार किया। पुलिस थाने में पुलिस द्वारा आरोपी को वीआईपी सुविधा दी जा रही थी। जिसकी सूचना पीड़ित परिवार को लगी तो वे बच्ची को लेकर थाना प्रभारी केके सिंह घर पहुंचे, पीड़ित परिवार के उनके घर के बाहर हंगामें के कारण उन्हें बनियान में ही पीड़ित परिवार की गुहार सुनने आना पड़ी। हंगामे के बाद आरोपी को दी जा रही सुविधा बंद कर उसे लॉकअप में बंद किया गया था।

 

वेब डेस्क, IBC24