Shahdol Instagram Fake Identity Fraud Case : इंस्टाग्राम पर दिखाता था आलीशान बंगले और कोठियाँ, जाल में फंसी कॉलेज छात्रा जब पहुंची घर तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Ads

मध्य प्रदेश के शहडोल में एक युवक ने Instagram पर आलीशान कोठियों और लग्जरी लाइफस्टाइल की तस्वीरें दिखाकर खुद को रईस बताया और एक कॉलेज छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। बाद में पता चला कि आरोपी पेशे से पुट्टी-पुताई का काम करने वाला मजदूर है। पुलिस ने छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया है, जबकि आरोपी की तलाश जारी है।

  •  
  • Publish Date - June 15, 2026 / 01:39 PM IST,
    Updated On - June 15, 2026 / 01:43 PM IST

Shahdol Instagram Fake Identity Fraud Case / Image Source : AI

HIGHLIGHTS
  • आरोपी ने Instagram पर खुद को अमीर और आलीशान जीवन जीने वाला बताया।
  • 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा सोशल मीडिया पर उसकी झूठी पहचान के जाल में फंस गई।
  • पुलिस ने छात्रा को सुरक्षित बरामद किया, आरोपी अभी फरार है।

शहडोल : Shahdol Instagram Fake Identity Fraud Case  मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से डिजिटल धोखे का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां इंस्टाग्राम पर महंगी और आलीशान लाइफस्टाइल की फर्जी पहचान बनाकर एक युवक ने कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। खुद को बड़ी-बड़ी कोठियों का मालिक बताने वाले इस युवक की हकीकत जब सामने आई, तो हर कोई दंग रह गया। वह असल में घरों में पुट्टी-पुताई का काम करने वाला एक मजदूर निकला। मजदूर ने छात्रा को अपने पास बहला-फुसलाकर बुला लिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छात्रा को सुरक्षित बरमाद कर लिया है।

सोशल मीडिया पर दिखता था खुद को रईस

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान करण धानुक के रूप में हुई है, जो पेशे से पुट्टी और पुताई का काम करता है। Posing Rich Online Reality Exposed  करण जब बड़े-बड़े आलीशान बंगलों और कोठियों में काम करने जाता था, तो वहां की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो खींचकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर देता था। सोशल मीडिया पर वह खुद को बेहद संपन्न और रईस दिखाता था। इसी झूठी चमक-दमक को सच मानकर जैतपुर क्षेत्र की 18 साल की कॉलेज छात्रा उसके जाल में फंस गई।

सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत

दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ चलने के लिए मना लिया। बता दें की आरोपी करण ट्रेन और बस के जरिए ग्वालियर से शहडोल के जैतपुर पहुंचा और छात्रा को लेकर फरार हो गया। जब बेटी घर नहीं लौटी, तो परेशान परिजनों ने जैतपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

परिजनों ने दर्ज की शिकायत

Social Media Honey Trap Cyber Cell मामले की गंभीरता को देखते हुए जैतपुर थाना प्रभारी जेपी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की टीम मुरैना जिले के एक सुदूर गांव में पहुंची, जहां से छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया। हालांकि, पुलिस के आने की भनक लगते ही शातिर आरोपी करण धानुक मौके से भागने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस आरोपी करण धानुक की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

इन्हें भी पढ़ें :