कांग्रेस में टिकट को लेकर कलह, सेवादल कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस पर एक भी टिकट न देने का आरोप

कांग्रेस में टिकट को लेकर कलह, सेवादल कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस पर एक भी टिकट न देने का आरोप

कांग्रेस में टिकट को लेकर कलह, सेवादल कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस पर एक भी टिकट न देने का आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: December 7, 2019 10:09 am IST

रायपुर। कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर कलह और असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस सेवा दल ने भी अब कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सेवा दल के जिलाध्यक्ष नरेश जायसवाल के नेतृत्व में 100 से अधिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। कार्यकर्ता रायपुर में पीसीसी से शिकायत करने भी पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें —  स्कूल में आधा दर्जन छात्रों की तबियत बिगड़ी, शादी समारोह का बचा हुआ भोजन खिलाने का आरोप

बताया जाता है कि सेवादल के सदस्य टिकट वितरण के दौरान सेवादल को प्राथमिकता नहीं देने से नाराज हैं। वे जिला संगठन पर सेवादल की उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं। इधर जिला संगठन इस बात को सिरे से खारिज कर रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी का कहना है कि सेवा दल से कोई लिखित शिकायत या फिर इस्तीफा नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें — इंदौर में टूरिज्म फेस्ट की शुरुआत, लालबाग में ‘ई-सफर’ का उद्घाटन

कांग्रेस का ये भी कहना है कि टिकट वितरण के दौरान भी सेवादल के सदस्यों को प्राथमिकता दी गई है। वहीं सेवादल के पदाधिकारियों का कहना है कि एक भी सेवादल के कार्यकर्ता को टिकट नही मिली।

यह भी पढ़ें — बीजेपी उम्मीदवार का नामांकन रद्द, एनओसी को लेकर कांग्रेस ने दर्ज कराई थी आपत्ति

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/PaHj8z9xB2U” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com