अटेर विधानसभा उपचुनाव में EVM गड़बड़ी का मामला, कलेक्टर व रिटर्निग आॅफिसर दोषी

Ads

अटेर विधानसभा उपचुनाव में EVM गड़बड़ी का मामला, कलेक्टर व रिटर्निग आॅफिसर दोषी

  •  
  • Publish Date - July 20, 2017 / 03:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

 

अटेर विधानसभा उपचुनाव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के प्रदर्शन में लापरवाही को लेकर भिंड कलेक्टर टी इलैया राजा और रिटर्निंग ऑफिसर शाहिद खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चुनाव आयोग ने इस मामले में इन दोनों को दोषी बताते हुए इनकी जिम्मेदारी तय करने और कार्रवाई के लिए मुख्य सचिव बीपी सिंह को पत्र लिखा है। इस दौरान मीडिया पर की गई ब्म्व् सलीना सिंह की अनुपयुक्त टिप्पणी पर भी आयोग ने नाराजगी जताई है.. आयोग सलीना सिंह पर भी उनके इस रवैये को लेकर कार्रवाई कर सकता है। 

बता दें कि भिंड में ईवीएम के प्रदर्शन के दौरान बटन दबाने पर दो बार कमल का चुनाव चिन्ह सामने आया था। इसी दौरान आरोप लगा था कि जब वहां मौजूद मुख्य निर्वाचन अधिकारी सलीना सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने मीडियाकर्मियों को खबर नहीं छापने की धमकी तक दे दी। दरअसल वीवीपीएटी मशीन कानपुर से लाई गई थी.. इसके प्रदर्शन से पहले उसमें मौजूद डाटा हटाया जाना चाहिए था.. लेकिन कलेक्टर और रिटर्निंग अधिकारी ने पुराना डाटा नहीं हटवाया.. इसी को लेकर चुनाव आयोग ने कहा है कि ईवीएम ठीक थी.. लेकिन चूक के लिए कलेक्टर और रिटर्निंग अधिकारी उत्तरदायी हैं। वहीं इस मामले में चुनाव आयोग के पत्र की जानकारी सामान्य प्रशासन मंत्री लाल सिंह आर्य को नहीं है.. वहीं, कांग्रेस ने कलेक्टर से ज्यादा मुख्य निर्वाचन अधिकारी सलीना सिंह को दोषी बताया है।