14 साल की उपलब्धि गिनवाने में जुट गए डॉ रमन

Ads

14 साल की उपलब्धि गिनवाने में जुट गए डॉ रमन

  •  
  • Publish Date - November 30, 2017 / 10:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अपना 14 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके है.स्वाभाविक सी बात है की सरकार के सामने अब वो समय आ गया है कि  अपने पुरे 14 साल का लेखा जोखा अब वो जनता के सामने रखे और वो भी इस हिसाब से की जनता अपने चाउर वाले बाबा के कार्यो की सराहना करे।इन दिनों डॉ रमन सिंह अपनी उपलब्धि गिनवाने में सोशल मिडिया साइड और  ट्विटर का भरपूर इस्तमाल कर रहे हैं.जिसे देखते हुए ये समझ आ रहा है की डॉ साहब इस बार ग्रामीणों के साथ ही साथ पढ़ी लिखी जनता को भी लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

धान बोनस हो या फिर तेन्दु पत्ता संग्रहण के बोनस में वृद्धि रमन सरकार अपनी सभी उपलब्धियों को छत्तीसगढ़ के हर घर तक पहुंचना चाहती है इसी को ध्यान में रख कर भाजपा सरकार के 14 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में उत्सव मनाया जा रहा  है।

  जिसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रीगण पुरे 14 दिनों तक पत्रवार्ता करके अपने विभागों के कार्यों का लेखा जोखा जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड बनाकर पेश करेंगे।| इसके बाद 12 दिसम्बर को हर जिले में उत्सव भी मनाया जायेगा. इस कार्यक्रम को खास बनाने के लिए सरकार अपनी 14 सालों की उपलब्धियों की बुकलेट तैयार कर रही है जिसे पुरे प्रदेश में जनता के बीच भेजा जाएगा।

 

एक तरफ सरकार अपनी उपलब्धि गिना कर जनता को अपनी तरफ करने का प्रयास कर रही है तो दूसरी तरफ विपक्छ भी पीछे नहीं है वो सरकार के द्वारा किये गए 14 साल के कार्यकाल में हुई त्रुटियों को उजागर करने के मूड में है।