सूखे की आशंका के चलते पक्ष-विपक्ष के 26 विधायकों के विदेश दौरे रद्द

सूखे की आशंका के चलते पक्ष-विपक्ष के 26 विधायकों के विदेश दौरे रद्द

सूखे की आशंका के चलते पक्ष-विपक्ष के 26 विधायकों के विदेश दौरे रद्द
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: August 24, 2017 1:15 pm IST

 

छत्तीसगढ़ में सूखे की आशंका को देखते हुए राज्य के पक्ष -विपक्ष के विधायकों का विदेश दौरा रद्द कर दिया गया है। विधानसभा की ओर से ये दौरा 13 से 23 सितंबर तक तय किया गया था। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने विधायकों का विदेश दौरा रद्द करने  के निर्देश दिए हैं। पक्ष और विपक्ष के 26 विधायकों का फ्रांस, स्विटजरलैंड और इग्लैंड का दौरा प्रस्तावित था। इंग्लैंड में वे वहां की संसद ..हाउस ऑफ कामन्स का भी दौरा करने वाले थे।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है, कि इस समय प्रदेश में सूखे के हालात बन रहे हैं। ऐसे समय में विधायकों का अपने क्षेत्र में रहना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने विधायकों से आग्रह किया है, कि वे क्षेत्र में किसानों की समस्याओं का निराकरण के लिए अपना समय दें। बताया गया है, कि कई विधायक भी इस समय विदेश जाने के पक्ष में नहीं थे।


लेखक के बारे में