हटा। मध्यप्रदेश के कांटी गांव में मिला दुर्लभ प्रजाति का गिध्द मिलने से हलचल बढ़ गई है। जिसे देखकर ग्रामीण उसे जटायु की संज्ञा दे रहे हैं। दरअसल इन दिनों ग्राम कांटी में एक दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध लोगों की चर्चा का विषय बन गया है। करीब 3 दिनों से कांटी गांव के बस स्टेंड के पास सड़क किनारे बैठे इस विशालकाय पक्षी को जिसने भी देखा उसने रामायण काल के जटायु की संज्ञा दे दी और पक्षीराज के लिये भोजन पानी की व्यवस्था कर दी, यह गिद्ध कहां से आया यह तो पता नही चला लेकिन इसके विशालकाय पंखों और हरकतों से लोगो ने रामायण काल के जटायु की याद ताजा कर दी।कुछ लोग तो इसके दर्शन करने भी पहुंच गए हैं।
ये भी पढ़े –आपने भी डाला है कुरकुरे से संबंधित पोस्ट तो हो जाए सावधान,मिलेगी हाईकोर्ट की नोटिस
दरअसल कांटी गांव में मिला इस दुर्लभ प्रजति के गिद्ध की फ़ोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर भी बहुत अधिक वायरल किया गया था।
उसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर हटा वन विभाग के अमले ने जटायु आकर के गिद्ध की सुध तो ली लेकिन उसे पकड़कर वन परिक्षेत्र हटा कार्यालय ले जाकर कार्यलय के कमरे में बंद कर दिया गया,लोगो का आरोप है कि एक तरफ दुर्लभ प्रजती के पक्षियों के संरक्षण के लिये सरकार करोड़ो रूपये खर्च कर रही। वहीं दूसरी तरफ इन पक्षियों की सुरक्षा कर जब जागरूक लोग विभाग को सूचना देते तो वन विभाग महज औपचारिक ता पूरी कर लेते।
वेब डेस्क IBC24