महाराष्ट्र के कोयना इलाके में भूकंप का हल्का झटका

Ads

महाराष्ट्र के कोयना इलाके में भूकंप का हल्का झटका

  •  
  • Publish Date - September 1, 2020 / 04:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

सतारा, एक सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित कोयना बांध के इलाके में मंगलवार सुबह 2.6 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

उन्होंने बताया, ‘‘ सुबह सात बजकर 16 मिनट पर 2.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र कोयना बांध से आठ किलोमीटर दूर था।’’

भाषा धीरज रंजन

रंजन