महाराष्ट्र के नंदुरबार में कार खाई में गिरी, आठ की मौत

महाराष्ट्र के नंदुरबार में कार खाई में गिरी, आठ की मौत

महाराष्ट्र के नंदुरबार में कार खाई में गिरी, आठ की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: July 18, 2021 4:39 pm IST

मुंबई, 18 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में रविवार को एक कार खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना मुंबई से 450 किलोमीटर दूर, जिले के धडगांव के पास दोपहर में हुई।

पुलिस ने बताया कि कार जिले में स्थित एक पहाड़ी तोरणमल से सिंधिमल गांव जा रही थी जब चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिसके कारण कार खाई में गिर गई। उन्होंने कहा कि समय रहते कुछ लोग वाहन से निकलने में कामयाब रहे।

पुलिस नियंत्रण कक्ष के सूत्रों ने बताया कि घटना में कुछ लोग घायल हो गए जिन्हें तोरणमल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। म्हासावाड पुलिस थाने के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

भाषा यश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में