ट्रैक्टर से कुचल कर बुजुर्ग महिला की मौत

ट्रैक्टर से कुचल कर बुजुर्ग महिला की मौत

ट्रैक्टर से कुचल कर बुजुर्ग महिला की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: December 25, 2020 6:02 am IST

बांदा (उप्र), 25 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव गांव में बृहस्पतिवार की शाम खेत से लौट रही एक बुजुर्ग महिला की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

बिलगांव पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक (एएसआई) सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को बताया, ‘बृहस्पतिवार की शाम अपने खेत से लकड़ी लेकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला रामदुलारी (65) को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।’

उन्होंने बताया, ‘हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया है। ट्रैक्टर बुंदेलखंड़ एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में लगा होना बताया जा रहा है, उसकी तलाश की जा रही है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।’

भाषा सं आनन्‍द रंजन

रंजन


लेखक के बारे में