विधायक के मंच के पास भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, जमकर हुई हाथापाई, देखिए वीडियो

विधायक के मंच के पास भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, जमकर हुई हाथापाई, देखिए वीडियो

विधायक के मंच के पास भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, जमकर हुई हाथापाई, देखिए वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: October 21, 2018 2:24 pm IST

इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान रविवार को इंदौर में भाजपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। स्थिति यह बन गई कि आपस में ही जमकर हाथापाई हुई। घटना क्रम विस क्षेत्र क्रमांक तीन के अंतर्गत इमली बाज़ार इलाके की है।

बताया जा रहा है कि इंदौर तीन से भाजपा विधायक उषा ठाकुर के मंच के पास हुई इस हाथापाई के बीच विधायक ठाकुर माक पर कार्यकर्ताओं को समझाती रहीं लेकिन कार्यकर्ताओं ने उनकी बात सुनी तक नहीं। बताया जा रहा है कि यह गुटबाजी का नतीजा है कि पार्टी के दो अलग-अलग नेताओं के समर्थक आपस में ही भिड़ गए।

यह भी पढ़ें : निर्वाचन उड़नदस्ता का छापा, 19 एलसीडी समेत डेढ़ लाख के जूते-चप्पल और कूलर जब्त

घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा इस क्षेत्र में पहुंचने ही वाली थी। इस मारपीट में एक कार्यकर्ता घायल हुआ है जिसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

देखिए वीडियो

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में