ElectionResults2019: छत्तीसगढ़ में 9-2 = 11 की स्थिति, कोरबा और बस्तर सीट पर कांग्रेस हावी

Ads

ElectionResults2019: छत्तीसगढ़ में 9-2 = 11 की स्थिति, कोरबा और बस्तर सीट पर कांग्रेस हावी

  •  
  • Publish Date - May 23, 2019 / 09:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

रायपुर: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतगणना का दौर लगभग आखिरी चरण की ओर है। जारी रूझान के अनुसार भाजपा एक बार फिर लोकसभा चुनाव 2014 की तरह स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। वहीं, दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर 9-2 का आंकड़ा सामने आ रहा है। प्रदेश की बस्तर और कोरबा सीट पर कांग्रेस हावी नजर आ रही है। बा​कि सभी सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की हार नजर आ रही है।

Read More: 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीते बीजेपी प्रत्याशी अनिल फिरोजिया

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा पिछले दो लोकसभा चुनावों में 10 सीटों पर जीत दर्ज करती आई है। पिछले बार दुर्ग लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी तम्रध्वज साहू ने भाजपा की दिग्गज नेत्री सरोज पांडेय को हराया था। इस बार के चुनाव में बस्तर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपक बैज भाजपा प्रत्याशी बैदू राम कश्यप पर भाररी पड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, कोरबा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ज्योत्सना महंत ज्योतिनंद दुबे पर हावी नजर आ रहीं हैं।

Read More: इज़राइल के प्रधानमंत्री, बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी बधाई

<iframe width=”1269″ height=”714″ src=”https://www.youtube.com/embed/vZkMyvWQU0I” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>