आंध्र प्रदेश में टल सकते हैं मंडल परिषद और जिला परिषद के चुनाव

Ads

आंध्र प्रदेश में टल सकते हैं मंडल परिषद और जिला परिषद के चुनाव

  •  
  • Publish Date - March 24, 2021 / 02:09 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

अमरावती, 24 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश में मंडल परिषद और जिला परिषद क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव में एक महीने की देरी हो सकती है।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बुधवार को कहा गया कि वर्तमान राज्य निर्वाचन आयुक्त 31 मार्च को सेवानिवृत्त होंगे और उसके बाद नए आयुक्त के पदभार संभालने तक चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त एन रमेश कुमार ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि चुनाव से पूर्व चार सप्ताह की आदर्श आचार संहिता और मतदान कर्मियों तथा कोविड-19 टीकाकरण के बारे में भारत निर्वाचन आयोग की राय के मद्देनजर मेरे कार्यकाल में चुनाव नहीं हो सकेंगे क्योंकि मेरा कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है।

भाषा यश पवनेश

पवनेश