हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, उधर मृत हाथी के शव के पास डटी हुई है मादा हाथी
हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, उधर मृत हाथी के शव के पास डटी हुई है मादा हाथी
धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की जान चली गई। इलाके के ढ़ोढा गांव निवासी पूरन धनवार दसगार्थ कार्यक्रम में शामिल होने बांसाझार जा रहा था। पैदल जा रहे पूरन पर हाथी ने हमला कर दिया। पूरन को बचने का कोई मौका नहीं मिल पाया। हाथी के कुचलने से पूरन की मौके पर मौत हो गई।
पढ़ें- अटलजी को श्रद्धांजलि देने का विरोध करने वाले AIMIM के पार्षद को एक साल जेल
लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस में सुचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव का पंचनामा कराया। जिसके बाद मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपए दिए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में हाथियों की आमद की खबर के बावजूद इलाके में हाथी आने की मुनादी नहीं कराई गई थी। जिसे लेकर लोगों में वन विभाग प्रति आक्रोशित हैं।
पढ़ें- अटल की अस्थियां राजिम संगम में की गई विसर्जित, रमन समेत सभी मंत्री रहे मौजूद
वहीं कोरबा में हाथी की करेंट से मौत के बाद भी मृत हाथी के पास मादा हाथी डटी हुई है। वन विभाग हाथी तक पहुंचने में नाकाम रहा है। मादा हाथी लगातार मृत हाथी के पास डटी हुई है। जिससे हाथी के पोस्टमॉर्टम करने में देरी हो रही है। हाथी के करंट लगने से मौत के बाद मादा हाथी लगातार शव के पास खड़ी हुई है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


