इंजीनियर पर अपनी मुंह बोली भांजी को बंधक बनाकर रेप करने आरोप, दो दोस्तों के खिलाफ भी केस दर्ज

इंजीनियर पर अपनी मुंह बोली भांजी को बंधक बनाकर रेप करने आरोप, दो दोस्तों के खिलाफ भी केस दर्ज

इंजीनियर पर अपनी मुंह बोली भांजी को बंधक बनाकर रेप करने आरोप, दो दोस्तों के खिलाफ भी केस दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: September 3, 2020 11:39 am IST

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। ग्वालियर में एक इंजीनियर पर अपनी ही मुंहबोली भांजी के साथ रेप का आरोप लगा है। आरोप है कि इंजीनियर ने अपनी भांजी को उधार के रुपये देने घर बुलाया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया, जबकि दो दोस्तों ने उसे धमकाया। घटना पंचशील नगर की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें- IBC24 की खबर का असर, EOW करेगा अमानक चावल बांटने की जांच, सीएम शिवर…

दअरसल गोला का मंदिर पंचशील नगर निवासी जीतू जायसवाल इंजीनियरिंग का छात्र है। साथ ही सिविल सर्विसेज की तैयारी भी कर रहा है। सीपी कॉलोनी मुरार निवासी 27 वर्षीय युवती को वह मुंह बोली भांजी कहता था।

पढ़ें- हुक्का लाउंज में हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा, नाबालिक लड़के-ल…

युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसने रुपये उसे उधार दिए थे। मंगलवार को जीतू ने वह रुपये देने के लिए घर बुलाया। जब युवती घर पहुंची तो वह अपने दो दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। उसने जाना चाहा तो जबरदस्ती अपहरण कर उसे वही कमरे बैठा लिय।

पढ़ें- प्रदेश में आज कोरोना के 1424 मरीज आए सामने, 27 लोगों की मौत, 14337 

इसके बाद रात भर उसके साथ गलत काम किया। वही आरोपी युवक के दोस्त उसे धमकाते रहे। वहीं बुधवार की सुबह जब वह किसी तरह बाहर निकली तो घर पर पहुंचकर अपने साथ हुए आपबीती बताई, जिसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजन और युवती की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


लेखक के बारे में