कोरोना काल में भी भाजपा नेता मना रहे सावन झूला उत्सव, बिना मास्क लगाए सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ा रहे धज्जियां

कोरोना काल में भी भाजपा नेता मना रहे सावन झूला उत्सव, बिना मास्क लगाए सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ा रहे धज्जियां

कोरोना काल में भी भाजपा नेता मना रहे सावन झूला उत्सव, बिना मास्क लगाए सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ा रहे धज्जियां
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: July 18, 2020 11:05 am IST

चिरमिरी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है, ऐसे में राज्य सरकार कोरोना संक्रमण से बचने के लिए तमाम उपाय और गाइडलाइन जारी कर रही है, लोगों को सोशल डिस्टेसिंग, मास्क, सैनेटाइजर और सार्वजनिक स्थलों व घरों से बाहर हर तरह के उत्सव और त्योहार न मनाने की एडवाइजरी जारी की जा रही है लेकिन इन सबके उलट कोरिया जिले के चिरमिरी में भाजपा नेताओं द्वारा तमाम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: राज्य में खरीफ फसलों की गिरदावरी एक अगस्त से होगी शुरू, किसानों के फसलवार क्षेत्राच्छादन के संबंध…

बता दें कि कोरोना काल में भी भाजपा सावन झूला उत्सव मना रही है। पीएम मोदी के निर्देश को भी यहां के भाजपाई नहीं मान रहे, यहां सोशल डिस्टेंसिंग का खुले आम उल्लंघन हो रहा है, यहां पर मौजूद तमाम नेता बिना मास्क पहने नजर आए। पोड़ी के सरस्वती शिशु मंदिर में सावन झूला उत्सव कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम में दर्जनों छोटे बच्चे भी शामिल दिखे उनकी सुरक्षा का भी नेताओं को ख्याल नहीं रहा।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में लग सकता है लॉकडाउन! स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव बोले- सी…

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, पूर्व विधायक दीपक पटेल व श्याम बिहारी जायसवाल के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल और मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: दर्जी ने छोटा कच्छा सिला तो थाने में की शिकायत.. पुलिस ने कोर्ट जान…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com