फर्जी डिग्री बांटने में फंसे कांग्रेस नेता शैलेष पांडेय, रमन विवि के चांसलर संतोष चौबे पर भी एफआईआर

Ads

फर्जी डिग्री बांटने में फंसे कांग्रेस नेता शैलेष पांडेय, रमन विवि के चांसलर संतोष चौबे पर भी एफआईआर

  •  
  • Publish Date - June 15, 2018 / 07:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

बिलासपुर। फर्जी डिग्री फर्जी डिग्री के मामले में कांग्रेस नेता और डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी के पूर्व रजिस्ट्रार शैलेष पांडेय के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उनके अलावा इस मामले में यूनिवर्सिटी के चांसलर संतोष चौबे, डिप्टी रजिस्ट्रार गौरव शुक्ला और नीरज कश्यप भी आरोपी बनाए गए हैं।

बिलासपुर की कोटा पुलिस ने यह मामला प्रेमेंद्र मानिकपुर की शिकायत पर दर्ज किया है। इन सभी पर आरोप है कि डिस्टेंस एजुकेशन की अनुमति के बिना इन्होंने सेंटर्स से डिग्रियां बांट दी है।

यह भी पढ़ें : शिक्षक पिता जहां केन्द्राध्यक्ष वहीं से बेटियों ने दी परीक्षा, सस्पेंड

बता दें कि लंबे समय से इस तरह की खबरें आ रही थीं कि सीवी रमन यूनिवर्सिटी के सेंटर्स से फर्जी डिग्रियां बांटी जा रही हैं। यह मामला विधानसभा में भी उठा था। आरोप यह भी था कि कई तरह के कोर्सेस की अनुमति न होने या अनुमति खत्म होने के बाद भी उन कोर्सेस की डिग्रियां यूनिवर्सिटी की ओर से दी जा रही थी।

 

वेब डेस्क, IBC24