सिंचाई के दौरान ठंड लगने से किसान की मौत

Ads

सिंचाई के दौरान ठंड लगने से किसान की मौत

  •  
  • Publish Date - January 24, 2021 / 04:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

फतेहपुर (उप्र), 24 जनवरी (भाषा) फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को खेत की सिंचाई के दौरान कथित रूप से ठंड लगने से एक किसान की मौत हो गई। 

किशनपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पंधारी सरोज ने रविवार को बताया कि महरौली गांव के मजरा शिवप्रसाद के डेरा का रहने वाला 45 वर्षीय किसान कामता निषाद शनिवार को अपने खेत की सिंचाई करने के बाद घर पहुंचा और अचानक बेहोश होकर गिर गया। अस्पताल ले जाने से पहले ही किसान की मौत हो गयी।

एसएचओ ने बताया कि किसान के परिजनों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना राजस्व अधिकारियों को दे दी गयी है ताकि प्रभावित परिवार को सरकारी मदद मिल सके।

भाषा सं आनन्द स्नेहा

स्नेहा