आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाई

आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाई

आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: January 19, 2021 6:51 am IST

फतेहपुर (उप्र) 19 जनवरी (भाषा) फतेहपुर जिले में ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव में आर्थिक तंगी से परेशान एक किसान ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ललौली थाना प्रभारी संदीप तिवारी ने बताया कि खटौली गांव में किसान कुलदीप तिवारी (35) ने सोमवार को अपने घर पर छत में लगे पंखे के हुक से रस्सी बांध फांसी लगा आत्महत्या कर ली।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। मृतक के भाई विपिन के हवाले से उन्होंने बताया कि कुलदीप के ऊपर बड़ौदा ग्रामीण बैंक का 70 हजार रुपये कर्ज था और उसने कर्ज लेकर खाद खरीदा था जिसका रविवार को फसल में छिड़काव किया।

मृत किसान के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और इसी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस ने घटना की सूचना राजस्व अधिकारियों को दे दी है।

भाषा सं जफर

निहारिका पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में