ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के पीछे असामाजिक तत्व का हाथ: किसान नेता राकेश टिकैत
ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के पीछे असामाजिक तत्व का हाथ: किसान नेता राकेश टिकैत
गाजियाबाद, 26 जनवरी (भाषा) भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के पीछे कुछ असामाजिक तत्व थे।
Read More News: गणतंत्र दिवस पर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी ने फार्मासिस्ट प्रज्ञा निगम सहित कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मनित
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की ‘कार्रवाइयों’ के कारण कुछ असामाजिक तत्व परेड में शामिल हो गए और यह हिंसा का कारण बना ।
Read More News: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मानपुर क्षेत्र में दो लोगों की हत्या पर जताया दुख, कल रात नक्सलियों ने दिया था
भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने एक बयान में यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने परेड के पहले से तय मार्गों के कुछ स्थानों पर गलत तरीके से बैरिकेड लगाए थे।
Read More News: जिनको हम समझ रहे थे अन्नदाता, निकले उग्रवादी, लाल किले पर किसानों के प्रदर्शन को लेकर संबित पात्रा ने की ये बात
टिकैत ने कहा, ‘यह जानबूझकर किसानों को बरगलाने के लिए किया गया था, इस वजह से ट्रैक्टरों पर किसान भटक गए।”
Read More News: ट्रैक्टर परेड के नाम पर उग्र प्रदर्शन करने वाले आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, दिल्ली पुलिस ने
उन्होंने दावा किया कि इससे असामाजिक तत्वों को ट्रैक्टर परेड में प्रवेश का मौका मिला।
Read More News: मार्केट के जल्द आएगा टाटा सफारी का नया अवतार, अगले महीने से शुरू होगी बुकिंग
उन्होंने कहा कि बीकेयू शांतिपूर्ण प्रदर्शन में विश्वास करता है और हिंसा के पीछे उपद्रवियों की पहचान करेगा।
Read More News: किसान के रूप में देशद्रोही हैं ये, देश की सुख, शांति और विकास में बन रहे बाधा, किसानों के प्रदर्शन पर ऊषा ठाकुर का बयान

Facebook


