खलघाट में सरकार पर जमकर बरसे सिंधिया, किसानों को बर्बाद करने का लगाया आरोप

Ads

खलघाट में सरकार पर जमकर बरसे सिंधिया, किसानों को बर्बाद करने का लगाया आरोप

  •  
  • Publish Date - June 17, 2017 / 10:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

मध्यप्रदेश के खलघाट में कांग्रेस के जेल भरों आंदोलन के तहत कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अजय सिंह समेत मंच पर बैठे सभी नेताओं को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी नेताओं को रिहा कर दिया। गिरफ्तारी से पहले किसानों को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. सिंधिया ने सीएम को नौटंकीबाज और किसानों को धोखा देने वाला बताया.

सिंधिया के मुताबिक सरकार ने किसानों को लूटकर अपना खजाना भरा है. साथ ही प्रदेश में अवैध उत्खनन और महंगाई बढ़ाकर जनता को भी लूट रही है. सिंधिया ने मंच से ये भी कहा कि जब तक सरकार किसानों के कर्जमाफी के साथ समर्थन मूल्य में वृद्धि नहीं करती तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा. सिंधिया से पहले अजय सिंह, अरुण यादव, मोहन प्रकाश समेत कांग्रेस के दिग्गजों ने सरकार पर हमला बोला. वहीं कमलनाथ ने शिवराज के उपवास पर निशाना साधते हुए इसे साजिश बताया.