```php बैल को बचाने कुएं में उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत, एक की हालत गंभीर | बैल को बचाने कुएं में उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत, एक की हालत गंभीर |

बैल को बचाने कुएं में उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत, एक की हालत गंभीर

Ads

बैल को बचाने कुएं में उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत, एक की हालत गंभीर

  •  
  • Publish Date - July 4, 2026 / 04:39 PM IST,
    Updated On - July 4, 2026 / 04:39 PM IST

सतना, चार जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक कुएं में गिरे बैल को बचाने के प्रयास में उसमें उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि यह घटना थाना क्षेत्र के खरमसेड़ा गांव के अहिरान टोला में शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई।

उन्होंने कहा कि रामनिवास कुशवाहा के लगभग 40 फुट गहरे कुएं में एक बैल गिर गया, जिसे निकालने के लिए रस्सी के सहारे एक-एक कर चार ग्रामीण कुएं में उतरे, लेकिन नीचे पहुंचते ही वे अचेत हो गए।

परस्ते ने बताया कि बाहर मौजूद ग्रामीणों ने चारों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपाटन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राहुल यादव (36), वीरेन्द्र यादव (40) और कृष्णदत्त यादव (26) को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि गंभीर स्थिति में रामचंद्र यादव (50) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में कुएं के भीतर ऑक्सीजन की कमी और जहरीली गैस की मौजूदगी के कारण चारों के अचेत होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि कुएं में कम पानी होने के साथ काफी मात्रा में कचरा भी जमा था।

परस्ते ने बताया कि तीनों मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं दिमो रंजन नेत्रपाल

नेत्रपाल