```php मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने मध्यप्रदेश में एसआईआर के काम की सराहना की | मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने मध्यप्रदेश में एसआईआर के काम की सराहना की |

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने मध्यप्रदेश में एसआईआर के काम की सराहना की

Ads

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने मध्यप्रदेश में एसआईआर के काम की सराहना की

  •  
  • Publish Date - July 4, 2026 / 04:43 PM IST,
    Updated On - July 4, 2026 / 04:43 PM IST

इंदौर (मध्यप्रदेश), चार जुलाई (भाषा) मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मध्यप्रदेश में संपन्न विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया की शनिवार को सराहना की और कहा कि राज्य के निर्वाचन कर्मियों के इस काम पर पूरे देश को गर्व है।

दो दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश पहुंचे कुमार ने इंदौर के हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा,’मैं मध्यप्रदेश के मतदाताओं से कहना चाहूंगा कि इस बार हमारे सभी चुनावी कर्मियों ने राज्य निर्वाचन आयोग और प्रशासन के अधिकारियों के नेतृत्व में एसआईआर का काफी बढ़िया कार्य किया है। इस पर पूरे देश को नाज है।’

उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्व होलकर राजवंश की शासक देवी अहिल्याबाई की नगरी इंदौर में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और वह शनिवार को राज्य के बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के साथ शहर में संवाद करेंगे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा,’आप सबको पता है कि बीएलओ निर्वाचन आयोग के आधारस्तंभ होते हैं।’

अधिकारियों ने बताया कि कुमार शनिवार को बीएलओ के साथ संवाद के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद खंडवा जिले की धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर के लिए रवाना होंगे जहां भगवान शिव का ज्योतिर्लिंग है।

उन्होंने बताया कि रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओंकारेश्वर और महेश्वर जाएंगे। इसके बाद वह इंदौर लौटेंगे और शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

भाषा हर्ष

संतोष

संतोष