मप्र में किसानों का प्रदर्शन, धार जिले में फूंकी बाइक
मप्र में किसानों का प्रदर्शन, धार जिले में फूंकी बाइक
मध्यप्रदेश में एक बार फिर किसान खेत छोड़कर सड़कों पर उतर आए हैं। फसलों के साथ ही फल दूध सब्जी का समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर प्रदेश के लाखों किसान 10 जून तक हड़ताल पर चले गए हैं.
किसानों की हड़ताल के दूसरे दिन धार जिले के सरदारपुर में आन्दोलन के चलते उत्तेजित भीड़ ने 6 बाइक को आग के हवाले कर दिया. हुआ यूं की किसान बाज़ार में दूध सब्जी की दुकान बंद करा रहे थे तभी व्यापरियों और किसानो में कहा सुनी और खीचतान शुरू हो गई. इससे उत्तेजित भीड़ ने बस स्टेंड पर 6 बाइकों में आग लगा दी.
इंदौर में भी किसानों ने हड़ताल के दौरान व्यापारियों से मारपीट की है. घटना की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं. खबरों की माने तो जिन किसानों ने मारपीट की है वे कांग्रेस के राऊ विधायक जीतू पटवारी के समर्थक हैं. जो विधायक पटवारी के साथ मिलकर बड़ी संख्या में चोइथराम मंडी की दुकाने बंद कराने पहुंचे थे, और व्यापारियों पर दुकाने बंद कराने का दवाब बनाने लगा.
इस दौरान पटवारी भी वहीं मौजूद थे, और उनके सामने ही समर्थक किसानों ने व्यापारियों के साथ मारपीट करना शुरू कर दी. व्यापारियों का आरोप है कि कांग्रेस विधायक ने व्यापारियों को मारपीट की शिकायत पुलिस में करने को लेकर धमकी भी दी है. जिसके बाद डरे व्यापारी पुलिस में शिकायत करने के बजाय जीतू पटवारी से ही किसानों को समझाने की गुहार लगाने लगे. बता दें पूरे प्रदेश के लाखों किसान दूध, फल, और सब्जी के कम दामों को लेकर 10 जून तक हड़ताल पर हैं और धीरे धीरे ये हड़ताल उग्र आंदोलन की शक्ल लेती जा रही है.

Facebook


