कार नदी में गिरने से पिता और बेटी की मौत, बेटा लापता

Ads

कार नदी में गिरने से पिता और बेटी की मौत, बेटा लापता

  •  
  • Publish Date - January 6, 2021 / 08:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

निवाड़ी (मप्र), छह जनवरी (भाषा) मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर ओरछा-टीकमगढ़ मार्ग पर सेवारी के समीप जामनी नदी पर बने पुल से एक कार के गिर जाने से इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी,वहीं एक व्यक्ति लापता है।

पृथ्वीपुर थाने के प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार रात को करीब आठ बजे हुई।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान संदीप साहू (35) एवं उसकी बेटी तनु (8) के रूप में की गई है, जबकि उसका बेटा कृष्ण (6) लापता है। उसकी तलाश जारी है।

त्रिपाठी ने बताया कि इस हादसे में संदीप की पत्नी अरुणा (32) ने तैर कर अपनी जान बचा ली।

उन्होंने कहा कि हादसा उस वक्त हुआ जब ये लोग झांसी से लौट रहे थे।

त्रिपाठी ने बताया कि कार का संतुलन बिगड़ने से वह नदी में गिर गई।

उन्होंने कहा कि अरुणा की सूचना के बाद पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान शुरू किया। देर रात संदीप एवं तनु के शव बरामद किये ,जबकि कृष्ण लापता है। उसकी खोजबीन जारी है।

भाषा सं रावत शोभना

शोभना