बेल्जियम की एक इमारत में आग लगने से छह लोगों की मौत

Ads

बेल्जियम की एक इमारत में आग लगने से छह लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 08:46 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 08:46 PM IST

एंटवर्प (बेल्जियम), एक जुलाई (एपी) बेल्जियम के एंटवर्प शहर में बुधवार को एक इमारत में आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एंटवर्प पुलिस ने एक बयान में कहा कि शहर के लिंकरेओवर इलाके में स्थित इस इमारत की भूतल पर तकनीकी खराबी के कारण आग लगी। इस इमारत में 80 अपार्टमेंट में 200 से अधिक लोग रहते हैं।

पुलिस ने बताया कि दस मंजिला इमारत को खाली करा लिया गया।

इसके अनुसार स्थानीय निवासियों को चेतावनी दी गई कि वे अपने फ्लैट के खिड़की-दरवाजे बंद रखें।

पुलिस ने बताया कि भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इसने बताया कि प्रथम प्रतिक्रिया दलों और पुलिस के कई दलों को मौके पर भेजा गया।

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि ‘‘लिंकरेओवर में लगी भयानक आग के पीड़ितों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं।”

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों की सराहना करना चाहता हूं जो आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’

एपी

देवेंद्र धीरज

धीरज