Umang Singhar Meet Digvijaya Singh: डैमेज कंट्रोल या फिर कुछ और..? अचानक दिग्गी से मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, बंद कमरे में मुलाकात से सियासी हलचल तेज

Ads

Umang Singhar Meet Digvijaya Singh: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मिलने पहुंचे।

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 07:53 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 07:53 PM IST

Umang Singhar Meet Digvijaya Singh/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात की।
  • उमंग सिंघार दिग्विजय से मिलने के लिए उसके सरकारी आवास पहुंचे।
  • दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में एक घंटे तक बात हुई।

Umang Singhar Meet Digvijaya Singh: भोपाल: मध्यप्रदेश में आज एक बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। उज्जैन के वीर भारत न्यास जमीन विवाद को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मिलने पहुंचे। उमंग सिंघार दिग्विजय से मिलने के लिए उसके सरकारी आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बंद कमरे में चर्चा हुई। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब पार्टी के भीतर इस मुद्दे पर मतभेद खुलकर सामने आ चुके हैं और संगठन में डैमेज कंट्रोल की चर्चा तेज है।

पीएसी बैठक में भी उठा था मुद्दा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मंगलवार 30 जून को पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक में भी दिग्विजय सिंह के उस बयान पर सवाल उठे, जिसमें उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के जमीन आवंटन संबंधी आरोपों से अलग राय रखी थी। (Umang Singhar Meet Digvijaya Singh) इस बैठक में सार्वजानिक मंच से अलग-अलग बयान देने पर कई नेताओ ने नाराजगी जताई थी और कहा कि इससे पार्टी की लड़ाई कमजोर होती है।

जमीन विवाद से बढ़ी थी अंदरूनी सियासत

Umang Singhar Meet Digvijaya Singh: बता दें कि, उज्जैन जमीन मामले को लेकर कांग्रेस सरकार पर लगातार हमला बोल रही है, लेकिन इसी मुद्दे पर पार्टी नेताओं के अलग-अलग बयानों ने संगठन के भीतर मतभेद भी उजागर कर दिए हैं। अब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बहिष्कार और दिग्विजय-सिंघार की मुलाकात ने इस पूरे घटनाक्रम को नई राजनीतिक दिशा दे दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-