नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।
पार्टी ने लोकसभा सदस्य सुखजिंदर रंधावा को कोर कमेटी, पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंघला को चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति और सांसद अमर सिंह को घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष बनाया है।
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं सुखविंदर सिंह डैनी, राजकुमार वर्का और संगत सिंह गिजलियान को राज्य इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
पंजाब प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को पद पर बरकरार रखा गया है।
राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
भाषा हक माधव अविनाश
अविनाश