कलयुगी बाप ने दो बेटों की कर दी हत्या

कलयुगी बाप ने दो बेटों की कर दी हत्या

कलयुगी बाप ने दो बेटों की कर दी हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: January 19, 2018 12:09 pm IST

 

कल रात छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में  विश्रामपुरी स्थित कोसमी गांव में ऐसी घटना घटी जिसे सुनकर सभी की रूह कांप जाएगी। खबर मिली है कि एक पिता ने  देर रात अपने  दो बेटों को टंगिया से काट डाला और फिर घर में शांत बैठ गया। सुनने में आश्चर्य जरूर लग रहा है पर इस कलयुगी बाप ने ऐसा ही किया है। 

 

ये भी पढ़े – छत्तीसगढ़ लोक सुराज अभियान में युवक ने मांगी इच्छामृत्यु

आरोपी  फूलचंद सलाम शाम से अपने बेटों से किसी बात पर नाराज़ था इसलिए कल रात नौ बजे के आस पास उसने घर में रखा टंगिया उठाया और अपने दोनों बेटे जिनमें एक  छठवी और दूसरा चौथी कक्षा का छात्र है उसे मार डाला।  घटना की सूचना पर   एसडीओपी के साथ पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है।कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक डा अभिषेक पल्लव का कहना है कि –‘प्रथम दृष्टिया आरोपी फूलचंदमानसिक रूप से बीमार लग रहा है , उसे शक की बीमारी थी और जो बात सामने आ रही है शक की वजह से ही उसने  हत्या की है. मामले की वजह को लेकर जांच जारी है। 

ये भी पढ़े – ठेला पर पति का शव ले जाने पर बोले सिंहदेव और बघेल, यही है 14 साल का सच

गिरफ्तारी के बाद फूलचंद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।उसने बताया कि  वो अपने बेटों और पत्नी पर शक करता था इसकी वजह से हमेशा उसका घर में विवाद भी होता था लेकिन इस विवाद का इतना खौफनाक अंजाम होगा, शायद किसी ने नहीं सोचा था।बड़े बेटे की उम्र 12 साल और छोटे बेटे की उम्र 10 साल बतायी जा रही है। इधर थाने में भी फूलचंद अजीब हरकत कर रहा है वो अपने से ही कुछ कुछ बोल रहा है.

 

ये भी पढ़े – जोगी दवा’ खा कर राजनीति में जीवित हैं कई कांग्रेसी : अमित जोगी

IBC24 web team

 


लेखक के बारे में