नासिक नगर निकाय मुख्यालय में आग, कोई हताहत नहीं
नासिक नगर निकाय मुख्यालय में आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई,22 जनवरी (भाषा) नासिक नगर निगम(एनएमसी) के उत्तर महाराष्ट्र स्थित मुख्यालय में शुक्रवार को आग लग गई, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राजीव गांधी भवन में एनएमसी नेता के केबिन में 11.50 बजे आग लग गई। राजीव गांधी भवन में नगर निगम का मुख्यालय है और यह स्थान मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर है।
उन्होंने बताया कि चार दमकल वाहनों को घटनास्थल रवाना किया गया और आधे घंटे के अंदर आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
पुलिस को संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।
भाषा
शोभना पवनेश
पवनेश

Facebook


