देर रात अमलीडीह के पॉश  इलाके में लगी भीषण आग 

देर रात अमलीडीह के पॉश  इलाके में लगी भीषण आग 

देर रात अमलीडीह के पॉश  इलाके में लगी भीषण आग 
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: January 11, 2018 6:15 am IST

रायपुर 11 दिसंबर 2018। राजधानी में देर रात एक बार फिर आग ने कहर बरपाया है। राजधानी के पॉश इलाकों में से एक राजेंद्र नगर क्षेत्र के अमलीडीह स्थित मारुति रेसिडेंसी में एक दुकान में भीषण आग लग गयी, आग इतनी भयानक थी कि कुछ मिनटों में ही पूरी दुकान खाक हो गयी । घटना देर रात 11.15 की बतायी जा रही है। राहगीरों ने तेज़ धमाकों के साथ आग की ऊंची लपटें देखी, इसके बाद तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी।

ये भी पढ़े – डिनर विथ जोगी मेहमानों का आगमन शुरू

लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती इस से पहले ही पूरी दुकान राख हो गई।

 

 

 

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के एक गाडी ने आग पर काबू पा लिया।मारुति रेसिडेंसी के मेन गेट पर ये दुकान किराने की  थी।

ये भी पढ़े – कार्तिक मर्डर केस: अवैध संबंध में अंधी मां ने प्रेमी से मिलकर की बेटे की हत्या

 

दुकान जिस वक्त आग की चपेट में आयी उस वक़्त दुकान बंद थी। आनन फानन में दुकानदार भी मौके पर पहुंचा, लेकिन उस वक़्त तक दुकान से सलामत सामान निकालने का कोई चारा ही नहीं बचा था। इधर मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। फिलहाल प्रथम दृष्टिया आग की वजह शार्ट सर्किट बतायी जा रही है।


लेखक के बारे में