रायपुर 11 दिसंबर 2018। राजधानी में देर रात एक बार फिर आग ने कहर बरपाया है। राजधानी के पॉश इलाकों में से एक राजेंद्र नगर क्षेत्र के अमलीडीह स्थित मारुति रेसिडेंसी में एक दुकान में भीषण आग लग गयी, आग इतनी भयानक थी कि कुछ मिनटों में ही पूरी दुकान खाक हो गयी । घटना देर रात 11.15 की बतायी जा रही है। राहगीरों ने तेज़ धमाकों के साथ आग की ऊंची लपटें देखी, इसके बाद तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी।
ये भी पढ़े – डिनर विथ जोगी मेहमानों का आगमन शुरू
लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती इस से पहले ही पूरी दुकान राख हो गई।
आग इतनी भयानक थी की कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान राख में तब्दील हो गयी pic.twitter.com/s2BSkKfzO9
— Renu Nandi (@NandiRenu) January 11, 2018
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के एक गाडी ने आग पर काबू पा लिया।मारुति रेसिडेंसी के मेन गेट पर ये दुकान किराने की थी।
ये भी पढ़े – कार्तिक मर्डर केस: अवैध संबंध में अंधी मां ने प्रेमी से मिलकर की बेटे की हत्या
देर रात रायपुर के पॉश इलाके में लगी भीषण आग pic.twitter.com/ZWiE1Wyky0
— Renu Nandi (@NandiRenu) January 11, 2018
दुकान जिस वक्त आग की चपेट में आयी उस वक़्त दुकान बंद थी। आनन फानन में दुकानदार भी मौके पर पहुंचा, लेकिन उस वक़्त तक दुकान से सलामत सामान निकालने का कोई चारा ही नहीं बचा था। इधर मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। फिलहाल प्रथम दृष्टिया आग की वजह शार्ट सर्किट बतायी जा रही है।