रवि भवन में आग लगी, अफरातफरी, दमकल गाड़ियां मौके पर

Ads

रवि भवन में आग लगी, अफरातफरी, दमकल गाड़ियां मौके पर

  •  
  • Publish Date - November 9, 2018 / 03:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

रायपुर। राजधानी रायपुर के सबसे पुराने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स रविभवन में शुक्रवार देर शाम आग लग गई। आग कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल में लगी है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है और आग बुझाने की कोशिश जारी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

बता दें कि इससे पहले पिछले वर्ष जून माह में भी रवि भवन में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग थी। दूसरे मंजिल पर स्थित एक गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग धीरे-धीरे पूरे कॉम्प्लेक्स में फैल गई थी। स्थिति यह थी कि कारण एसी फूटने लगे। इससे अफरातफरी मच गई थी।

तब आग बुझाने के लिए भिलाई से फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा था। 15 से ज्यादा फायर ब्रिगेड और 200 से ज्यादा कर्मचारी आग लगने के दस घंटे बाद आग बुझाने में कामयाब हो हुए थे। जून 2017 में हुए इस हादसे में 25 दुकानें और 10 गोदाम पूरी तरह खाक हो गए थे। जबकि करीब 35 करोड़ का नुकसान हुआ था।