पुणे में रासायनिक संयंत्र में आग लगने से पांच लोगों की मौत

पुणे में रासायनिक संयंत्र में आग लगने से पांच लोगों की मौत

पुणे में रासायनिक संयंत्र में आग लगने से पांच लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: June 7, 2021 1:47 pm IST

पुणे, सात जून (भाषा) पुणे जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक रासायनिक संयंत्र में सोमवार को भीषण आग लगने से कम से कम पांच कर्मचारियों की मौत हो गई और एक दर्जन लोग लापता हो गए।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पीएमआरडीए (पुणे महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण) के अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एसवीएस एक्वा टेक्नोलॉजीज के संयंत्र में लगी आग पर काबू के लिए कम से कम छह दमकल वाहन भेजे गए।

पीएमआरडीए के मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र पोटफोडे ने कहा,

‘कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के बाद उनके कम से कम 17 कर्मचारी लापता हैं। हमने अब तक पांच शव बरामद किए हैं और अन्य कर्मचारियों की तलाश की जा रही है।’ उन्होंने कहा कि कंपनी विभिन्न प्रकार के रसायनों का उत्पादन और निर्यात करती है।

भाषा अविनाश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में