भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह गिरफ्तार, खून खराबा के बयान के बाद सड़क से सदन तक हुआ था विरोध

भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह गिरफ्तार, खून खराबा के बयान के बाद सड़क से सदन तक हुआ था विरोध

भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह गिरफ्तार, खून खराबा के बयान के बाद सड़क से सदन तक हुआ था विरोध
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: July 19, 2019 8:27 am IST

भोपाल। मुख्यमंत्री का खून बहा देने की धमकी के बाद पूर्व भाजपा के विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह को टीटीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आज NSUI कार्यकर्ता टीटी नगर थाना पहुंचे थे उनके खिलाफ FIR करने की मांग की थी। इस दौरान थाने में घुसकर जोरदार नारेबाजी भी की गई। एनएसयूआई ने पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ को फ़ौरन गिरफ्तार करने की मांग की थी। गिरफ्तारी के बाद भी सुरेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि अभी अंदर जा रहा हूं बाहर आउंगा फिर निपटूंगा। 

read more : सदन में किसान और बारिश का मुद्दा छाया, बीजेपी सदस्यों ने की सत्र एक दिन के लिए बढ़ाने की मांग

सुरेन्द्र नाथ सिंह के खूनखराबा वाले बयान पर विधानसभा में भी हंगामा हुआ। अनौपचारिक कैबिनेट में तय हुई रणनीति के तहत मंत्रियों ने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। जिसके बाद सदन की कार्यवाही 10 मिनिट के लिए स्थगित करनी पड़ी। पूर्व भाजपा विधायक सुरेद्र नाथ सिंह के बयान को लेकर कॉंग्रेस मंत्री और विधायकों का हंगामा देखने को मिला।

read more : प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया, सोनभद्र नरसंहार के खिलाफ धरने पर बैठी थीं.. देखिए

सुरेंद्र नाथ सिंह मामले में गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि पूर्व विधायक के बयान पर कानूनी कार्यवाही होगी। उन्होने कहा कि आकाश विजयवर्गीय हो या सुरेंद्र नाथ सिंह बीजेपी का चेहरा उजागर हो गया है।

read more : छत्तीसगढ़ विधानसभा : सीएम ने कहा डीएमएफ की नई गाइडलाइन के अनुसार होंगे कार्य, आबादी को सीधा लाभ देने के लिए खर्च होगी राशि

वहीं इस माले में मंत्री सज्जन वर्मा का बयान भी आया है उन्होने कहा कि मुझे खुशी है कि पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के विवादित बयान पर प्रदेश अध्यक्ष ने इस मामले में संज्ञान लिया है, उन्होने कहा कि कितने ही बड़े कद का नेता हो अभद्र भाषा हम सहन नही करेंगे। ऐसे व्यक्तियों को पार्टी से बाहर निकालना चाहिए। एसपी और आईजी को भी संज्ञान लेना चाहिए। मुख्यमंत्री का खून बहा देंगे इसके पीछे धमकी छुपी हुई है। एसपी व आईजी ने संज्ञान नही लिया इस बात का मुझे शोक है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com