कोविड-19 से जूझ रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत स्थिर

Ads

कोविड-19 से जूझ रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत स्थिर

  •  
  • Publish Date - September 15, 2020 / 02:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

लखनऊ, 15 सितंबर (भाषा) कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है।

लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है, उन्हें बुखार नहीं है और उनका रक्तचाप भी सामान्य है।

उसके अनुसार सिंह को निजी कक्ष में रखा गया है और कई अन्य बीमारियां होने की वजह से डॉक्टरों की सघन निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।

भाजपा के वयोवृद्ध नेता कल्याण सिंह के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि सोमवार को हुई। वह एसजीपीजीआई में भर्ती हैं।

हल्का बुखार, सूखी खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर उनकी कोविड-19 जांच कराई गई थी।

भाषा सलीम अर्पणा

अर्पणा