बिलासपुर। बुधवार को बिलासपुर के राजनीतिक महकमें में उस वक्त खलबली मच गयी जब अचानक ही ये खबर मिली की भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पुर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह जनता कांग्रेस के विधायक धरमजीत सिंह के घर जाने वाले हैं।
इस दौरान ये कयास लगने शुरू हो गए कि ये कोई बड़ी राजनीतिक मुलाकात है जो छत्तीसगढ़ और कांग्रेस के लिए चौंकाने वाली बात हो सकती है। लेकिन आधे घंटे की मुलाकात के बाद रमन सिंह और धरमजीत सिंह दोनों ने ही ये साफ कर दिया कि इस मुलाकात को राजनीति से जोड़कर ना देखा जाए।
ये भी पढ़ें —कांग्रेस के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे मोतीलाल वोरा, कहा- मुझे कोई जानकारी ही नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि वो और धरमजीत पुराने मित्र हैं और व्यस्तता की वजह से मिल नहीं पाते हैं, चूंकि वो आज बिलासपुर में हैं और धरमजीत ने चाय पर बुलाया है तो वो मिलने चले आए।
ये भी पढ़ें — साथी बना रहा है आपसे दूरियां, ये संकेत करते हैं इशारा
वहीं धरमजीत सिंह ने भी ये कहा है कि भविष्य में क्या होने वाला है ये कोई नहीं जानता है, लेकिन आज की मुलाकात शुद्ध रूप से आपसी संबंधों की थी और इसमें राजनीति के लिए कोई जगह नहीं थी।