पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया मतदाताओं का आभार, बोले- 10 नवंबर को जनता की सरकार बनना तय

Ads

पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया मतदाताओं का आभार, बोले- 10 नवंबर को जनता की सरकार बनना तय

  •  
  • Publish Date - November 3, 2020 / 01:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

भोपाल। पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर प्रदेश के मतदाताओं का आभार जताया है, आज प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ है। पूर्व सीएम ने कहा कि कोरोना काल के बावजूद भी मतदाताओं ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाते हुए बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया, अपने कर्तव्य का पालन किया। तमाम अनैतिक हथकंडो को करारा जवाब दिया।

ये भी पढ़ें: उपचुनाव अपडेट: शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ में 72 फीसदी, मध्यपद्रेश में 66 फीसदी हुआ मतदान, यूपी-बिहार…

कमलनाथ ने कहा कि यह चुनाव जनता का चुनाव था, जनता ने खुद इसे लड़ा। 10 नवंबर को जनता की सरकार बनना तय है। लोकतंत्र व संविधान के हत्यारों को जवाब मिलना तय है, यह चुनाव निश्चित ही प्रदेश की दशा-दिशा तय करेगा। कमलनाथ ने कहा कि इसका परिणाम देश भर में एक संदेश के रूप में होगा और सच्चाई की हर हाल में जीत होगी।

ये भी पढ़ें: BJP प्रत्याशी और उनके भतीजे पर लगा बूथ कैप्चरिंग का आरोप, कांग्रेस बोलीं- लोकतंत्र की हत्या हुई, …